ऑटो-बाइक में टक्कर, तीन लो घायल
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर करनीबाग जमुनाजोर पुल के पास शुक्रवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 11:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर करनीबाग जमुनाजोर पुल के पास शुक्रवार को बाइक व ऑटो के बीच हुए टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बाइक व ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार बावनबीघा मोहल्ला निवासी शिवनंदन शर्मा व ऑटो सवार सब्जी विक्रेता सारवां थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव निवासी व्यास वर्मा व देवीपुर थाना क्षेत्र के महुआटांड़ गांव निवासी रामकिशुन दास घायल हो गए। जानकारी मिलने पर नगर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ऑटो व बाइक को जब्त कर लिया है। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें