Move to Jagran APP

आग लगने से यज्ञ मंडप जलकर राख

देवघर मोहनपुर प्रखंड की भिखना पंचायत में सोमवार को यज्ञ मंडप में आग लगने से अफरा-तफरी

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 06:45 PM (IST)
आग लगने से यज्ञ मंडप जलकर राख

देवघर : मोहनपुर प्रखंड की भिखना पंचायत में सोमवार को यज्ञ मंडप में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना में यज्ञ मंडप पूरी तरह से जल गया।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। हालांकि अग्निशमन दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया था। गनीमत यह रही है यज्ञ समापन के बाद यह घटना हुई अन्यथा किसी तरह के अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता था। घटना के संबंध में भिखना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश मंडल ने बताया कि त्रिमूर्ति यज्ञ समिति की ओर से 13 से 17 मार्च तक यज्ञ का आयोजन किया गया था। 17 मार्च को देर रात यज्ञ का समापन हो गया। सोमवार को शाम में मूर्ति विसर्जन के लिए यज्ञ स्थल की सभी मूर्तियों को निकालकर मैदान में रखा गया था, इस दौरान यज्ञ मंडप से आग की बड़ी-बड़ी लपटे दिखाई देने लगी। आसपास के सभी लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और इनके मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई है। चर्चा है कि पटाखे की चिंगारी से यज्ञ मंडप में आग लग गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.