महिला को बेघर किया
मधुपुर (देवघर) : न्यायालय के आदेश पर महिला थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। शहर के पथलचपटी मोहल्ल
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 05:49 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 05:49 PM (IST)
मधुपुर (देवघर) : न्यायालय के आदेश पर महिला थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। शहर के पथलचपटी मोहल्ला की शाहजहां खातून ने न्यायालय में परिवाद दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी थी। दर्ज परिवाद में पीड़िता ने ससुरालवालों पर मारपीट कर सामान छीनने तथा घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है। इसमें जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी शौकत शाह, कौशर शाह, अनवर शाह व शमशेर शाह को आरोपी बनाया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें