21 हजार परिवारों को मिला राशन कार्ड
पालोजोरी (देवघर) : सोमवार को प्रखंड अंतर्गत तेतरिया मोड़ में आयोजित जनता दरबार में कृषि मंत्री रणधीर
पालोजोरी (देवघर) : सोमवार को प्रखंड अंतर्गत तेतरिया मोड़ में आयोजित जनता दरबार में कृषि मंत्री रणधीर ¨सह जीवनाबांध व कचुवासोली पंचायत के लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधवा पेंशन सम्मान योजना में सभी वर्गों को जोड़ा जा रहा है। कहा कि जनता दरबार में डाले गए आवेदनों में 10 हजार आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को ऑन द स्पॉट निराकरण किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र का समुचित विकास होगा। इस क्षेत्र के 25 हजारों परिवारों में से 21 हजार परिवारों के बीच राशन कार्ड बांटा जा चुका है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास राय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेन्द्र वर्मा, चिकित्सक डॉ. वरूण, मुखिया उमेश यादव, ¨पकी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।