नौ मवि उच्च विद्यालय में होंगे अपग्रेड
देवघर : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सारठ विधानसभा की तस्वीर बदलने लगी है।
देवघर : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सारठ विधानसभा की तस्वीर बदलने लगी है। पालोजोरी में मॉडल कॉलेज की स्वीकृति के बाद अब मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड कराकर गांव में ही बेहतर माहौल देने की कोशिश शुरू कर दी गई है। ड्राप आउट कम से कम हो व अधिक से अधिक बच्चे घर में ही तालिम पा सकें, इसके लिए नौ मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में प्रोन्नत करने की अनुशंसा की थी, जिसे मानव संसाधन विभाग ने स्वीकृत कर दिया है। कृषि मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में एक दर्जन व मध्य विद्यालय को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय बनाने की सूची मानव संसाधन विभाग को अनुशंसा की जा रही है। जिन स्कूलों की स्वीकृति हो गई है वहां 2016-17 का सत्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।
अपग्रेड होनेवाले मध्य विद्यालय
सारठ प्रखंड में मध्य विद्यालय पकड़िया, मवि पंसारी, मवि बेलवरणा, मवि ओझाडीह, मवि नौनी। पोलोजोरी प्रखंड में मध्य वि. रामपुर कन्या, मवि बलियापुर, मवि सिलगड़िया एवं मवि असना शामिल है।