पेज पांच के लिए खबरें
छात्रवृत्ति का वितरण संस, करौं : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौंरा मुर्गाबनी में सोमवार को 1
छात्रवृत्ति का वितरण
संस, करौं : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौंरा मुर्गाबनी में सोमवार को 106 बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। वार्ड सदस्य मनद मिश्र, सीआरपी अनंत सिंह, विप्रस अध्यक्ष अनिलचंद्र मिश्र ने बच्चों के बीच 70.5 हजार रुपये वितरित किए। प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार सिंह ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने को कहा। पवन दास, गुजर दास, कांग्रेस दास, गंभीर मोहली, गुलजार दास, रंजीत दास आदि उपस्थित थे।
मानदेय नहीं मिलने से परेशानी
संस, करौं : प्रखंड में नवसमायोजित 10 पारा शिक्षकों को पिछले एक माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे इन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इनका समायोजन उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में डीएसई द्वारा किया गया था। युगल किशोर चौधरी, रामप्रकाश सिंह, गुरूदयाल मंडल, अरविंद कुमार, मुन्ना भोक्ता, रीतेश कुमार राय आदि ने बताया कि योगदान के बाद अब तक मानदेय नहीं मिला है। बीईईओ देवेंद्र राय ने बताया कि आवंटन नहीं रहने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका है।
घर-घर भ्रमण कर किया जागरूक
संस, करौं : विद्यालय चलें, चलाएं अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड के 146 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अनामांकित व छीजित बच्चों के घर-घर भ्रमण कर अभिभावकों को जागरूक किया गया। इसकी देखरेख बीईईओ देवेंद्र राय, बीपीओ संदीप मोदी ने की।
जलसा आज
संस, सारठ : सधरिया पंचायत के मोहलीडीह गांव में मंगलवार को जलसा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोलकाता के मो. असद इकबाल, सिवान के मो. हसन नवाज, मो. हबीबुल्लाह फैजी, सैयद हसनैन, रजा केरी शरीफ, मो. कारी निसार समेत अन्य अपने कलाम पेश करेंगे। कार्यक्रम की सफलता में मो. इकरामुल हक, समाउन अंसारी, जमील अहमद, सुल्तान अंसारी, अब्दुल जब्बार आदि लगे हुए हैं।
जाम से लोग रहे परेशान
संसू, सारवां : महावीर चौक के आसपास सोमवार को साप्ताहिक हाट के कारण जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण जाम लगता है। बेतरतीब तरीके से गाड़ियों को खड़ा करने से भी जाम लगता रहता है।