होली में भी नहीं चला सफाई अभियान
मधुपुर (देवघर) : नगर पर्षद की मेहरबानी से इस बार मधुपुर के लोग कचरे के बीच होली खेलने को विवश होंगे।
मधुपुर (देवघर) : नगर पर्षद की मेहरबानी से इस बार मधुपुर के लोग कचरे के बीच होली खेलने को विवश होंगे। दो दिन हुई हल्की बारिश ने नाली और सड़क की परिभाषा बदल दी है। सड़क पर जरा सी असावधानी बरतें तो आप नाले में चले जाएंगे, लेकिन डरने की बात नहीं नप बुरा न मानो होली है कहने को तैयार बैठा है। अब शहर का स्टेशन रोड, नाला रोड, नीमतल्ला रोड, हाजी गली, रामचंद्र हटिया बाजार, डालमियां कूप, बेलपाड़ा, आदर्श कॉलोनी समेत कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी से मच्छर का प्रकोप फैल गया है। होली के मद्देनजर स्वच्छता अभियान भी नहीं चलाया गया। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के बावजूद गंदगी से लोगों को निजात नहीं मिल सका है। बेचारे शहरवासी करें भी तो क्या आज से होली का खुमार सिर चढ़कर बोलेगा और गंदगी साफ करने की फिक्र किसी को रहेगी भी नहीं।