आदर्श मतदान केंद्रों का लिया जायजा
सारठ (देवघर) : पांचवें चरण में 20 दिसंबर को होनेवाले सारठ विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी परवान प
सारठ (देवघर) : पांचवें चरण में 20 दिसंबर को होनेवाले सारठ विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी परवान पर है। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने मंगलवार को आदर्श मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके पूर्व उन्होंने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ प्रमोद कुमार दास से चुनाव संबंधी जानकारी ली। इसके बाद आदर्श मतदान केंद्र डाकबंगला पूर्वी एवं पश्चिमी, बालक मध्य विद्यालय सारठ, राप्रावि खैरबनी, राजकीय बुनियादी विद्यालय सबैजोर स्थित केंद्रों का जायजा लिया। उपायुक्त ने विद्यालय के सचिवों को केंद्रों में शौचालय, पेयजल, बिजली, रैंप की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बताया कि मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। सारठ में तीन और चितरा में दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद है। इस दौरान बीपीआरओ श्रीराम तिवारी, थाना प्रभारी चंदन सिंह, बीपीओ आलमगीर आलम, सचिव अशोक राय, मनोज राय, स्कंद सिन्हा, सुरेंद्र राय आदि उपस्थित थे।