नामांकन के कारण छूटे लोगों को पसीने
मधुपुर (देवघर) : शनिवार को विधानसभा चुनाव के कारण एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी द्वारा नामांकनपत्र भरन
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 02:21 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 02:21 AM (IST)
मधुपुर (देवघर) : शनिवार को विधानसभा चुनाव के कारण एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी द्वारा नामांकनपत्र भरने के पूर्व जुलूस निकाला गया। दो घंटे तक कॉलेज रोड, थाना रोड, गांधी चौक के अलावा मधुपुर-सारठ व मधुपुर-गिरिडीह मुख्य पथ पर जाम की स्थिति बनी रही। इसे सामान्य करने में पदाधिकारियों व पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। छोटे-बड़े वाहनों, रिक्शा पर बैठे यात्री, स्कूली बच्चे, पैदल चल रहे लोग फंसे रहे। दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग कर भी क्या सकते हैं। चुनाव में ऐसे वाकये होते रहते हैं और लोग इसके आदि हो चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें