गोमिया क्षेत्र की समस्याएं जस की तस
ललपनिया : गोमिया प्रखंड की हजारी पंचायत अंतर्गत नायक टोला में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं का मिलन सम
ललपनिया : गोमिया प्रखंड की हजारी पंचायत अंतर्गत नायक टोला में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह शुक्रवार को हुआ। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी योगेंद्र महतो ने कहा कि वे गोमिया की तकदीर एवं तस्वीर बदलने के लिए राजनीति कर रहे हैं। जनता से उन्हें अपार स्नेह एवं प्रेम मिला है। गोमिया विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व पिछले 45 से दो लोग ही करते आ रहे हैं, लेकिन समस्याएं आज भी जस की तस हैं।
केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि विकास की जो अपेक्षा यहा की जनता ने पूर्व एवं वर्तमान विधायक से की थी, वह आजतक पूरी नहीं हो पाई। यहां लगभग एक दर्जन युवक आजसू पार्टी में शामिल हुए। केंद्रीय महासचिव ने उनका स्वागत किया। अध्यक्षता महंगू साव एवं संचालन घनश्याम महतो कर रहे थे। मौके पर कल्याणी देवी, चंपा देवी, सुषमा देवी, नंदन विश्वकर्मा, विनोद रजक, दुर्गा नायक, टेकबहादुर, गोविंद ठाकुर, धीरन नायक, घनश्याम रजक, सुरेश यादव, बबलू यादव, सुंदरलाल यादव, गीतगोविंद नायक आदि उपस्थित थे।