युवक को अगवा करने के आरोप में चार गिरफ्तार
देवघर : नगर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अगवा युवक को सकुशल बरामद कर लिय
देवघर : नगर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अगवा युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। उनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल, एटीएम कार्ड व चाकू बरामद किया है। बताया गया कि सीमावर्ती बिहार के कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी शंकर मंडल अपने भतीजे से मिलने देवघर आया था। उससे मिलने के बाद वह लौट रहा था। इस दौरान बरमसिया के पास चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसे अगवा करके नंदन पहाड़ रेलवे लाइन के पास ले गया। उस पर घरवालों से पांच लाख मंगवाने का दबाव बनाया जाने लगा। इस सिलसिले में सूचना मिलने के साथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों को सलौनाटांड़ निवासी निर्मल कुमार महथा, नंदन पहाड़ रोड निवासी नितेश कुमार झा, बलसरा गांव निवासी दिलीप कुमार महथा, रांगामोड़ निवासी चंदन महथा शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।