भटके युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
भूलाया हुआ युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया। संवाद सूत्रकुन्दा2
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 07:48 PM (IST)
कुंदा : राजधानी रांची के धुर्वा रोड़ से भटक कर कुंदा पहुंचे 28 वर्षीय युवक को स्थानीय पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया। जगदीश लाल का पुत्र सचिन कुमार भटक कर चार दिन पूर्व कुंदा पहुंचा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने जानकारी थाना प्रभारी रामबृक्ष राम को दी। उसके बाद एक स्थानीय पत्रकार ने युवक के तस्वीर को मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी सचिन के परिजनों तक पहुंची। जानकारी मिलते ही परिजन कुंदा पहुंचे और थाना प्रभारी से भेंट की। जांच पड़ताल के बाद थाना प्रभारी ने युवक को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन दीपक कुमार ने बताया कि सचित की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें