झारखंड: चतरा में ठंड लगने से युवक की मौत Chatra News
चतरा में ठंड से संजय नाम के एक युवक की मौत हो गई। संजय कुछ दिनों से ठंड लगने की वजह से बीमार था।
By Divya KeshriEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 11:19 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 11:19 AM (IST)
चतरा, जेएनएन। चतरा के इटखोरी प्रखंड के लोरम गांव में सोमवार की रात ठंड लगने से 35 वर्षीय एक दलित युवक संजय भुइयां की मौत हो गई। ठंड लगने की वजह से संजय कुछ दिनों से बीमार था। परिजनों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद संजय भुइयां के परिजन उसे सोमवार की रात बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में नेशनल पार्क के समीप उसने दम तोड़ दिया।
बता दें कि आए दिन झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड के कारण मौत हो रही है। इस बार पिछले साल के अपेक्षा ठंड ज्यादा पड़ी है। लगातार बढ़ते ठंड और शीतलहरी से आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं बच्चों के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें