यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chatara News: घूमने वाले आवारा पशुओं को बचाने के लिए युवाओं ने निकाली नई तरकीब.. फिर जुट गए अभियान में
नगर परिषद क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़क हादसे से बचाव को लेकर युवाओं की टोली ने एक अनोखी पहल ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण चतरा। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आवारा पशुओं के सड़क हादसे से बचाव को लेकर युवाओं की टोली ने एक अनोखी पहल की है।
शहर के ग्वालटोली मोहल्ला के युवाओं की टोली सड़क पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टी बांध रहे हैं। ताकि सड़क हादसो में बेजुबान पशुओं की असामयिक मौत में कमी आए।
युवाओं की टोली ने अब तक सड़क पर आवारा घूमने वाले 50 पशुओं के गले में रेडियम वाला पट्टा बांधा है। अभियान लगातार जारी है। इसे सफल बनाने में मोहल्ले के एक दर्जन से अधिक युवा लगे हैं।
टीम के सदस्य सक्षम यादव ने बताया कि अक्सर सड़कों पर आवारा पशु हादसे के शिकार होते हैं। दो पहिया, चार पहिया और बड़े वाहन चालकों को रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे आवारा पशु दिखाई नहीं देते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होती रहती है। दुर्घटना में बेजुबान पशुओं की मौत हो जा रही है।
इसलिए उनके गले में रिफ्लेक्टर और रेडियम की बेल्ट बांधी जा रही है, ताकि जो लाइट की रोशनी जब इनके ऊपर पड़ेगी, वह वापस रिफ्लेक्शन गाड़ी के ड्राइवर को दिखाई देगा।
इससे सड़क हादसे में कमी आएगी और उनकी जान भी बच जाएगी। हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि अधिक से अधिक युवा हमारे साथ जुड़कर अभियान को वृहत पैमाने पर ले जाएं।
इधर शहरवासियों ने युवाओं के इस कार्य की सराहना की। कहा कि इस दिशा में युवाओं ने अच्छी पहल की है। जगह-जगह पशु घूमते हैं, तो आए दिन हादसे के शिकार होते थे, लेकिन यह बेल्ट बांधने के बाद काफी हादसों हादसों में कमी आएगी।
अभियान को सफल बनाने में प्रकाश यादव, आयुष यादव, शुभम कुमार, समर्थ यादव, सोनू कुमार, पीयूष कुमार, रोशन यादव आदि अहम भूमिका निभा रहे है।
