विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हथकड़ी के साथ युवक को कस्टडी से भगा ले गए थे ग्रामीण, युवक गिरफ्तार, अब हथकड़ी बरामदगी के लिए चल रही छापेमारी

Published: Wed, 23 Jul 2025 07:11 PM (IST)

Chatara थाना पुलिस ने सदर अस्पताल से वन कर्मियाें के साथ मारपीट कर फरार चल रहे आरोपी महेश बांडो को ...और पढ़ें

हथकड़ी के साथ अस्पताल से भागने वाला आरोपित पुनः गिरफ्तार।
हथकड़ी के साथ अस्पताल से भागने वाला आरोपित पुनः गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, चतरा।  थाना पुलिस ने सदर अस्पताल से वन कर्मियाें के साथ मारपीट कर फरार चल रहे आरोपी महेश बांडो को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। महेश बांडो की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव स्थित उसके घर से हुई है।

हालांकि आरोपी के पास से हथकड़ी बरामद नहीं हुई है। हथकड़ी बरामदगी को लेकर छानबीन कर रही है। इसकी पुष्टि पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने की। 21 जुलाई को वन कर्मियाें ने वन भूमि पर जोत-कोड़ करने के मामले में महेश बांडो को गिरफ्तार किया था।

उसकी गिरफ्तारी से स्थानीय ग्रामीण नाराज थे। लोगों ने वन कार्यालय का घेराव कर दिया था। उसे न्यायिक हिरासत ले जाने से पूर्व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गए थे। जहां से ग्रामीणों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए महेश बांडो को हथकड़ी सहित लेकर फरार हो गए थे।

वन विभाग के अधिकारियों ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर महेश बांडो को भगाने को लेकर 13 नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस हरकत में आई और 48 घंटा के भीतर महेश बांडो को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि महेश बांडो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि हथकड़ी की बरामदी को लेकर छापेमारी की जा रही है।