संघ का शिष्टमंडल पिटाई से जख्मी होमगार्ड के जवानों से की मुलाकात, घटना पर जताया दुख
संवाद सूत्र टंडवा (चतरा) अपराधियों की पिटाई से जख्मी हुए होमगार्ड के जवानों से मिलने के
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, टंडवा (चतरा) : अपराधियों की पिटाई से जख्मी हुए होमगार्ड के जवानों से मिलने के लिए शुक्रवार को संघ का शिष्टमंडल मिलने के लिए उनके घर पर गए। घायल जवान बलदेव रजक व उमेश दास से घटना की पूरी जानकारी ली। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सचिव सरयू राम, कार्यकारी अध्यक्ष रंजय दास, उप सचिव गणेश दास, रामनारायण सिंह ,इशाक मियां शामिल थे। उन्होंने घटना की निदा की। कहा कि यह दुखद है। और उससे भी दुखद है कि अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जा सकता है। यहां बताते चलें कि कुछ बदमाशों ने मगध कोल परियोजना में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान बलदेव व उमेश की पिटाई कर दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें