अफीम तस्करी में गई रांची से अपहृत उदय की जान
निशानदेही पर हंटरगंज थाने के बेलगाडा नावाडीह ग्राम निवासी अमित कुमार के भाई और गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित चंदा गांव के निवासी छोटे उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर ली। इसी बीच नाटकीय घटनाक्रम में अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी के चालक केदलीकलां
हंटरगंज : रांची के अरगोड़ा से अपहृत चप्पल व्यवसायी उदय ठाकुर (22 वर्ष) की हत्या कर दी गई है। हत्या के मूल में अफीम व्यवसाय में हेराफेरी का मामला सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपित राजेश कुमार ने शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर शनिवार को पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला जंगल से अपहृत की अस्थियां बरामद की है। मामले के मुख्य अभियुक्त राजेश ने पुलिस के समक्ष घटना में ना सिर्फ अपनी संलिप्तता स्वकारी बल्कि यह भी बताया कि हत्या की जड़ में अफीम तस्करी का विवाद है। बताया कि एक अन्य अभियुक्त मनीष कुमार ने आठ लाख रुपये का अफीम उदय ठाकुर को कोलकाता में बेचने के लिए दिया था। उदय ने मनीष से कहा था कि वह कोलकाता में ऊंची दर पर अफीम बेचकर उसे रकम दे देगा। मगर अफीम लेकर वह चंपत हो गया। इससे मनीष प्रतिशोध में जल उठा और अपहरण कर उसकी हत्या की योजना बनाई। योजना के मुताबिक अपहरण कर उदय को हंटरगंज थाना क्षेत्र में लाया गया और चकला पहाड़ी इलाके में मार कर फेंक दिया गया। पुलिस ने बरामद अस्थियों को फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि एक अक्टूबर को रांची के अरगोड़ा से उदय का उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह कोलकाता से माल लाने के लिए अपने घर से निकला था।