शून्य से सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे दो नवाचारी शिक्षक
शून्य से सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे चतरा के दो नवाचारी शिक्षक फोटो- चतरा श्री अरविदो सोसाइटी द्वारा दिल्ली के डोगरा हॉल में आयोजित शून्य से सशक्तिकरण नामक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में चतरा के दो नवाचारी शिक्षक भाग लेंगे। जिनमें गीता आश्रम मध्य विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार एवं जयप्रकाश रजक का नाम शामिल है। यह कार्यक्रम 10 से 14 फरवरी तक चलेगा। शून्य से सशक्तिकरण नामक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण सह सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दोनो नवाचारी शिक्षक नौ फरवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दीपक विकसित सीखने-सिखाने की ध्यान विधि नामक शून्य निवेश नवाचार की तकनीक व जय प्रकाश पेड़ों के रक्षाबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण शिक्षण की नवाचारी पहल किया। जिसके लिए दोनों शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन हेतु चयन किया गया है। शिक्षक दीपक ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1
चतरा : श्री अरविदो सोसाइटी द्वारा दिल्ली के डोगरा हॉल में आयोजित शून्य से सशक्तिकरण नामक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में चतरा के दो नवाचारी शिक्षक भाग लेंगे। जिनमें गीता आश्रम मध्य विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार एवं जयप्रकाश रजक का नाम शामिल है। यह कार्यक्रम 10 से 14 फरवरी तक चलेगा। शून्य से सशक्तिकरण नामक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण सह सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दोनो नवाचारी शिक्षक नौ फरवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दीपक विकसित सीखने-सिखाने की ध्यान विधि नामक शून्य निवेश नवाचार की तकनीक व जय प्रकाश पेड़ों के रक्षाबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण शिक्षण की नवाचारी पहल किया। जिसके लिए दोनों शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन हेतु चयन किया गया है। शिक्षक दीपक ने बताया कि इस कार्यक्रम में 18 राज्यो के 605 नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया है। बताते चलें कि दोनों शिक्षकों को पूर्व में राज्य स्तर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपनी तकनीक से सम्मानित हो चुके है।