ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक व उपचालक घायल
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी के समीप गुरुवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो ग
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 07:13 PM (IST)
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी के समीप गुरुवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चालक व उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के रेडिया गांव निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र छोटू कुमार चालक व उपचालक बसंत ¨सह का पुत्र हेमंत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रक पिपरवार से कोयला ले कर वापस औरंगाबाद जा रही थी। संघरी घाटी के पास ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें