महिलाओं को स्वावलंबी बनने का मिला प्रशिक्षण
महिलाओं को मिला स्वालंबन बनने का प्रशिक्षण फोटो संवाद सूत्र,गिद्धौर: प्रखंड परिसर में स्थित पंचायत सचिवालय गिद्धौर में गुरुवार को पीएमकेई के तहत महिलाओं व किशोरियों को स्वालंबन बनने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण फैमिली केयर होम हेल्थ सर्विस के द्वारा दी गई। महिलाओं को एनएसडीसी के तहत रजिस्ट्रेशन करवा कर सिलाई कढ़ाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त करने का जानकारी दिया गया। जबकि पीएमकेवाई के तहत इलेक्ट्रिशियन, एएनएम, एग्रीकल्चर सहित अन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं व किशोरियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षक ¨रकी कुमारी, अभिषेक कुमार, सोशली तिग्गा ने दिया। जबकि मौके पर मुखिया राजेश कुमार दांगी, उप मुखिया सुरेश प्रसाद राणा, संस्था के सचिव अर¨वद कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। मुखिया राजेश कुमार दांगी ने कहा कि महिलाओं के प्रशिक्षित होने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसलिए अधिक से अधिक महिलाओं व किशोरियों को स्वरोजगार से जुड़ने को लेकर प्रशिक्षित होना चाहिए।
गिद्धौर : स्थानीय पंचायत सचिवालय में गुरुवार को फैमिली केयर होम हेल्थ सर्विस के द्वारा प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत महिलाओं व किशोरियों को स्वावलंबी बनने का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को एनएसडीसी के तहत रजिस्ट्रेशन करा कर सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने की जानकारी दी गई। जबकि पीएमकेवाई के तहत इलेक्ट्रिशियन, एएनएम, एग्रीकल्चर सहित अन्य विषयों का प्रशिक्षण प्रशिक्षक ¨रकी कुमारी, अभिषेक कुमार, सोशली तिग्गा ने दिया। जबकि मौके पर मुखिया राजेश कुमार दांगी, उप मुखिया सुरेश प्रसाद राणा, संस्था के सचिव अर¨वद कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। मुखिया राजेश कुमार दांगी ने कहा कि महिलाओं के प्रशिक्षित होने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसलिए अधिक से अधिक महिलाओं व किशोरियों को स्वरोजगार से जुड़ने को लेकर प्रशिक्षित होना चाहिए।