तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सांसद, मोटरसाइकिल से किया नगर भ्रमण
चतरा : स्थानीय सांसद सुनील कुमार ¨सह बुधवार को भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरं
चतरा : स्थानीय सांसद सुनील कुमार ¨सह बुधवार को भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय फांसीहारी तालाब से हुआ। यात्रा से पूर्व सांसद ने 1857 ई. के अमीर शहीदों जय मंगल पांडेय एवं नादिर अली को नमन के लिए शहीद स्मारक पहुंचे और वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर भ्रमण को निकल पड़े। सांसद के साथ सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा पोस्टऑफिस चौक होते हुए अव्वल मोहल्ला, गुदरी बाजार, केसरी चौक, मेन रोड़, पुराना पेट्रोल पंप और पनसलवा तक गया। उसके बाद इसी मार्ग से वापस होते हुए मारवाड़ी मोहल्ला जतराहीबाग, समाहरणालय होते हुए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचा। स्टेडियम में भाजयुमो के तत्वावधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइन मैच का उद्घाटन किया। यात्रा में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास ¨सह, विनय कुमार ¨सह, रजनीकांत सिन्हा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक केसरी, मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिरजू तिवारी, सांसद प्रतिनिधि निर्भय कुमार, विधायक प्रतिनिधि नागेश्वर शर्मा, राकेश झा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।