विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Simaria Chunav Result: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र का भविष्य अब 'उज्ज्वल' के हाथ, यहां पढ़ें किसे कितने मिले वोट?

Published: Fri, 22 Nov 2024 02:52 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2024 03:45 PM (IST)

एक्जिट पोल आने के बाद अब सबकी नजरें मतगणना केंद्रों पर टिक गई है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। इस प्रकार करीब 48 घंटों का समय शेष रह गया है। जैसे-जैसे घड़ी सूई आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे परिणाम को लेकर लोग खासे उत्साहित हो रहे हैं। चतरा जिले की सुरक्षित दोनों सीटों पर मुकाबला सीधा है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. चतरा की दोनों सुरक्षित सीटों पर मुकाबला सीधे, सिमरिया में कांटे की टक्कर
  2. सिमरिया विधानसभा सीट भाजपा ने उज्ज्वल दास को बनाया है उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, चतरा। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र का भविष्य अब उज्ज्वल के हाथ होगा। भाजपा के कुमार उज्ज्वल दास सिमरिया सीट बचाने में कामयाब हो गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मनोज कुमार चंद्रा को 4001 मत से पराजित कर दिया। उज्ज्वल की जीत के साथ ही क्षेत्र में जश्न का माहौल है। जबकि झामुमो कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने होली दिवाली एक साथ मनाई। पटाखे छोड़कर कार्यकर्ताओं ने जहां दिवाली मनाई वहीं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया। बताया जाता है की उज्ज्वल कुमार दास को 111906 मत प्राप्त हुआ। जबकि निकटतम प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा को एक 107905 मत प्राप्त हुआ।

सिमरिया के आठ प्रत्याशी को नोट से भी कम मिला वोट

सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी मैदान में थे।परंतु 11 प्रत्याशियों में महज तीन प्रत्याशी को नोट से अधिक वोट प्राप्त हुआ। जबकि आठ प्रत्याशियों को नोट से भी काम मत मिला।सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से विजय रहे भाजपा के कुमार उज्ज्वल को 111906 मत प्राप्त हुआ।

प्रतिद्वंदी प्रत्याशी झामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को 107905 मत से संतोष करना पड़ा।जबकि जेएलकेएम के जितेंद्र कुमार को 11164 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार आठ प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिला।

नोटा में 6928 वोट पड़ा। जबकि नोट से भी कम झारखंड पार्टी के लाल किशोर दास को 572,भाकपा के सुरेश राम को 3809, निर्दलीय विकास कुमार को 902, विनय कुमार को 527, विनोद कुमार को 793, शंकर रजक को 1271 व सदानंद भुइयां को 3598 मत से संतोष करना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।