कौलेश्वरी व मां भद्रकाली के लिए बनेगा श्राइन बोर्ड
हंटरगंज : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कौलेश्वरी और शक्तिपीठ मां भद्रकाली के लिए श्राइन बोड
हंटरगंज : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कौलेश्वरी और शक्तिपीठ मां भद्रकाली के लिए श्राइन बोर्ड बनेगा। यह घोषणा गुरुवार को पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने की। वह कौलेश्वरी महोत्सव के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने कौलेश्वरी के मुख्य द्वार पर स्थित बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना की फिर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर चतरा के सांसद सुनील कुमार ¨सह, विधायक जय प्रकाश भोक्ता, पर्यटन सचिव मनीष रंजन उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह उप विकास आयुक्त जीशान कमर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्ञानरंजन समेत बड़ी संख्या में राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मंत्री बाउरी ने कहा कि कौलेश्वरी पर रोपवे लगाने का काम 2 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। कौलेश्वरी का विकास प्राथमिकता के आधार पर होगा इसके विकास से संबंधित जो भी फाइलें जाएंगी उसे मैं तत्काल मंजूरी दूंगा। उन्होंने उपायुक्त को कौलेश्वरी के विकास की योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर बना कर भेजने का निर्देश दिया। कहा कि कौलेश्वरी के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के संदर्भ में हजारीबाग स्थित विनोबा भावे के इतिहासकारों की टीम शोध करेगी। कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के लोग उन्हें इसमें भरपूर सहयोग करें। वह उन्हें इसकी तस्वीर और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराएंगे। मौके पर मौजूद सांसद सुनील कुमार ¨सह नै पर्यटन मंत्री को कौलेश्वरी की ऐतिहासिकता महत्ता और विभिन्न धर्मों से जुड़ाव के संदर्भ में जानकारी दी।