बेंगो कला में जनता दरबार आज
संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड के अति सुदूरवर्ती पंचायत बेंगोकला अंतर्गत रोपनी टांड गां
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 06:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी (चतरा) : प्रखंड के अति सुदूरवर्ती पंचायत बेंगोकला अंतर्गत रोपनी टांड गांव में बुधवार को प्रखंड प्रशासन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने बताया की जनता दरबार के माध्यम से विभिन्न तरह की समस्याओं का एक ही समय में निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को जनता दरबार में भागीदारी देने की बात कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें