ड्यूटी बजाने से पहले तय करते है 15 किमी की दूरी
प्रदीप मांझी धनजी मिस्त्री और प्रेमा देवी यह तीन हंटरगंज प्रखंड के जोरी में स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अवर प्रमंडल कार्यालय में पदस्थापित हैं। प्रदीप मांझी कनीय अभियंता हैं। धनजी मिस्त्री हैंडपंप बनाने वाला मिस्त्री तथा प्रेमा देवी कार्यालय की अनुसेविका हैं। यह तीनों
हंटरगंज : प्रदीप मांझी, धनजी मिस्त्री और प्रेमा देवी, यह तीन हंटरगंज प्रखंड के जोरी में स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अवर प्रमंडल कार्यालय में पदस्थापित हैं। प्रदीप मांझी कनीय अभियंता हैं। धनजी मिस्त्री हैंडपंप बनाने वाला मिस्त्री तथा प्रेमा देवी कार्यालय की अनुसेविका हैं। यह तीनों सुबह के दस बजते हंटरगंज जानेवाली बस के इंतजार में कार्यालय के समीप खड़ा रहते हैं। दरअसल अवर प्रमंडल कार्यालय में बायोमीट्रिक सिस्टम की अब तक व्यवस्था नहीं हुई है। इसीलिए ये तीनों प्रत्येक दिन कार्यालय में ड्यूटी बजाने से पहले हंटरगंज प्रखंड कार्यालय में जाकर हाजरी बनाते हैं। जोरी से हंटरगंज की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। सरकार ने बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजरी बनाना अनिवार्य कर दिया है। बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजरी पहले हंटरगंज जाते हैं और वहां से लौटने के बाद कार्यालय में ड्यूटी बजाते हैं। इस प्रकार प्रतिदिन उन्हें तीस किलोमीटर आवागमन का सफर करना पड़ता हैं। धनजी मिस्त्री कहते हैं कि पिछले पांच महीनों वे अपने साथियों के साथ हंटरगंज आते हैं। उन्होंने बताया कि अवर प्रमंडल कार्यालय में सिस्टम नहीं है। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। उनके आदेश पर ही वे प्रखंड कार्यालय में हाजरी बनाने आते हैं। चतुर्थ वर्गीय कर्मी मसोमात प्रेमा देवी कहती है कि आफिस का टाइम शुरू होते ही उसे हाजरी बनाने की ¨चता सताने लगती है। वे कहती हैं कि जब कभी वाहनों का परिचालन नहीं होता है, तो वैसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निजी सवारी के सहारे हंटरगंज की दूरी तय करती हैं।
::::::::::::::::
कोट
अवर प्रमंडल में बायोमीट्रिक सिस्टम नहीं है, इसकी जानकारी आपके माध्यम से मिल रही है। पूर्व में उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा हो रहा है, तो अवर प्रमंडल कार्यालय में जल्द ही सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा।
सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा।