बिजली और पानी को लेकर मचा त्राहिमाम
जागरण संवाददाता, चतरा : चतरा जिले में बिजली और पानी का संकट निरंतर बरकरार है। बुधवार की रात लगभग 48
जागरण संवाददाता, चतरा : चतरा जिले में बिजली और पानी का संकट निरंतर बरकरार है। बुधवार की रात लगभग 48 घंटों के बाद बिजली तो हुई लेकिन गुरुवार की शाम आंधी और बारिश के बाद फिर से ठप हो गई। जबकि जलापूर्ति व्यवस्था पिछले आठ दिनों से बाधित है। पानी और बिजली को लेकर लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई सार्थक प्रयास शुरू नहीं किया गया है। स्थिति ऐसी है कि लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश पनप रहा है। लोग आंदोलन का मूड बना रहे हैं। 31 मई को शाम ढलते ही आसमान में बादल छा गया था और हवा का प्रभाव बढ़ने लगा था। रात को करीब साढ़े सात बजे आंधी और आसमानी गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई है। तेज हवा चलते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्था को बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि शाम तक आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो जाएगी। आंधी और तेज बारिश से काफी नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है। बारिश के बाद गर्मी से बहुत हद तक राहत तो मिली है। लेकिन उमस कायम है। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। रोजेदारों की स्थिति तो भी बदतर है। पानी और पीने का पानी के लिए लोग इधर उधर भटक रहे हैं। इन्वर्टर पहले ही जवाब दे चुका है। साधन संपन्न लोग जनरेटर के सहारे हैं। लेकिन आम जनमानस बिजली के कारण संकट में हैं। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पिछला शुक्रवार से बाधित है। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार का कहना है कि इंटेकवेल स्थित फीडर को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जिसके कारण जलापूर्ति बाधित है। वहीं बिजली आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि आंधी और पानी की वजह से फाल्ट उत्पन्न हो रहा है।