चुनाव कार्यालय में पसरा सन्नाटा, कार्यकर्ता मिटा रहे थकान
चतरा : मतदान संपन्न होते ही पार्टी के चुनावी कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया है। अधिकांश काय
चतरा : मतदान संपन्न होते ही पार्टी के चुनावी कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया है। अधिकांश कार्यालयों का शटर डाउन हो चुका है। कुछ में से तो पार्टी का झंडा और बैनर भी उतार दिया गया है। उम्मीदवार एवं उनके समर्थक थकान मिटा रहे हैं। उम्मीदवारों के आवासों पर भी अब कोई चहल पहल नहीं है। लोग अब हार जीत को लेकर अनुमान लगा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर कभी भाजपा को जीता रहे हैं, तो कभी कांग्रेस व झाविमो और कभी राजद को। वहीं उपाध्यक्ष पद से अधिक लोग झाविमो की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं। हालांकि कुछ लोग भाजपा की जीत बता रहे हैं। बहरहाल हार और जीत का फैसला अब मतों की गिनती के बाद ही स्पष्ट होगी। मतगणना 20 अप्रैल को होगी। बताते चलें कि अध्यक्ष पद से कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस से प्रतिमा देवी, भाजपा से गुंजा देवी, राजद से आनंदी देवी, झाविमो से ललित देवी, बसपा से सरिता देवी एवं झामुमो से रिता देवी का नाम शामिल है। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें झाविमो से सुदेश कुमार, भाजपा से पंकज कुमार, कांग्रेस से मो. नेसार, राजद से मो. हबीब, बसपा से डा. सलीम जावेद, झामुमो से जमुना प्रसाद, सीपीआइ से खैय्याम कौशर अंसारी, मो. सेराज आजसू और निर्दलीय सरयू निषाद का नाम शामिल है।