पौधारोपण कर छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम क
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के वार्डन रेणु कुमारी, सहायक शिक्षिका नीतू कुमारी व सुनीता कुमारी कर रहे थे। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में गरीब 200 औषधीय व फलदार पौधे के साथ-साथ विभिन्न प्रजाति के फूल के पेड़ पौधे लगाए गए।जबकि छात्राओं को पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया गया। कहा गया कि पेड़-पौधे ही सभी जीव जंतु के रक्षक होते हैं। पेड़ पौधे से हमें शुद्ध हवा की प्राप्ति होती है। जबकि कई प्रकार के औषधि भी प्राप्त होता है। सभी लोगों को कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने की आवश्यकता है। ताकि पर्यावरण को संतुलित रखा जा सके।वार्डेन ने छात्राओं को अपने अपने अभिभावकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं से अपने पास पड़ोस के खाली जगहों में पेड़-पौधे लगाने की अपील किया। इस कार्यक्रम के मौके पार्ट टाइम शिक्षक मनोज कुमार, तुलेश्वर यादव, युगेश्वर दांगी, जयनाथ दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।