चतरा में मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल
जिले में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।
संवाद सूत्र, इटखोरी (चतरा) : जिले में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पहली मोटर साइकिल दुर्घटना इटखोरी-चतरा पथ में भुरकुंडा जंगल के पास हुई। कान्हाचट्टी प्रखंड के ग्राम अतिया निवासी कमलेश सिंह अपने पिता अखिलेश सिंह को मोटर साइकिल पर पीछे बैठाकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भुरकुंडा जंगल के चोरहा नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहा से गुजर रहे लोगों ने जब दोनों पिता-पुत्र को खून से लथपथ देखा तो उन्हें उठाकर इलाज के लिए यहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। लेकिन जब तक इलाज शुरू होता उससे पहले ही अखिलेश सिंह की मौत हो गई। वहीं, चिकित्सकों ने घायल कमलेश की हालत को देखकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है।
दूसरी दुर्घटना प्रखंड के नगवा चौक के पास घटित हुई। जानकारी के अनुसार यहां अपनी दो बहनों को मोटर साइकिल पर लेकर ग्राम ढोठवा निवासीइतराज कुमार मा भद्रकाली मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान वह जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, एक पिकअप वैन ने उनकी मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।