एनडीपीएस के आरोपी पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार
संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी : राजपुर थाना पुलिस ने बेंगोकला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पथेल गाव निवा
संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी : राजपुर थाना पुलिस ने बेंगोकला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पथेल गाव निवासी कालेश्वर सिंह भोक्ता को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कौलेश्वर सिंह भोक्ता के विरुद्ध पोस्ते की अवैध रूप से खेती करने व करवाने का मामला राजपुर थाने में दर्ज था। मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।
राजपुर पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापामारी अभियान चला थी। अंतोगत्वा रविवार को अखिलेश वी वरियार के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने उसे पथेल गाव से गिरफ्तार कर राजपुर थाना लाया गया। जहा कालेश्वर सिंह गुप्ता ने अपनी गलती स्वीकार की। बताते चलें कि पथेल गाव के कई लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। मालूम हो कि पथेल गाव व्यापक पैमाने पर पोस्ता की खेती की गई थी। इस मौके पर राजपुर थाना के एसआई रंजय सिंह एवं जिला पुलिस के जवान शामिल थे।