चतरा में जमीन विवाद में युवक की हत्या, आठ घायल
झारखंड के चतरा में जमीन विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 07:09 PM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 07:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। झारखंड में चतरा के थाना क्षेत्र की जबडा पंचायत के जिरहुलिया गांव में बुधवार को दो गोतिया में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बंसी यादव के पुत्र विजेंद्र यादव (35) की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, थाना दिवस से लौटने के क्रम में आपसी विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में विजेंद्र यादव को बुरी तरह से पीटा गया। घायल विजेंद्र यादव को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार अगनु भगत, अवर निरीक्षक विजय गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार, हेमकुंड ठाकुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें