Move to Jagran APP

चतरा में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीट-पीट कर मार डाला

Murder of woman in chatara. झारखंड के चतरा में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीट-पीट कर मार डाला।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 01:35 PM (IST)
चतरा में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीट-पीट कर मार डाला
चतरा में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीट-पीट कर मार डाला

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी (चतरा)। राजपुर थाना क्षेत्र के कुंभिया गांव में शनिवार की रात ससुराल वालों ने विवाहिता संगीता देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष थी। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। हत्या करने का आरोप पति प्रकाश यादव, सास पर्वतीया देवी एवं ससुर तेजो यादव पर लगाया गया है।

loksabha election banner

विवाहिता का मायका हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसंभा गांव में है। संगीता की शादी 2013 में राजपुर थाना क्षेत्र के कुंभिया गांव निवासी तेजो यादव के 32 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव के साथ हुई थी। कुछ वर्ष तक वैवाहिक जीवन ठीकठाक रहा। उसके बाद विवाद उत्पन्न होने लगा। विवाद का कारण जमीन का बंटवारा था। इसके लिए कई बार ग्राम स्तर पर पंचायत की गई थी। शनिवार की देर शाम प्रकाश ने ससुराल वालों को फोन कर बताया कि संगीता घर से भाग गई है। इसके आधे घंटे बाद ससुराल वालों ने फोन किया तो उसने बताया कि वह मर चुकी है।

ससुराल वाले आनन-फानन कुंभिया पहुंचे, जहां घर से कुछ दूरी पर पेड़ के समीप संगीता मृत पड़ी थी। इस दौरान परिजनों ने संगीता के शरीर पर गहरे जख्म का निशान पाया। और गर्म तवे से जलने के निशान भी शरीर पर मिले। उन लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और राजपुर थाने में ले आई। अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.