सांसद ने किया केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन
सिमरिया प्रखंड मुख्यालय के केंद्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास शनिवार को समारोह पूर्वक किया गया। शिलान्यास सांसद सुनील सिंह ने भूमि पूजन और शीलापट्ट अनावरण कर किया।
सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय के केंद्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास शनिवार को समारोह पूर्वक किया गया। शिलान्यास सांसद सुनील सिंह ने भूमि पूजन और शीलापट्ट अनावरण कर किया। मौके पर केंद्रीय विद्यालय की सहायक आयुक्त पी सुब्रमण्यन मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने सांसद का स्वागत पुष्पगुच्छ और शॉल अर्पण कर किया। शिलान्यास को लेकर शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समारोह मंच को पुष्प मालाओं से सजाया गया था। शिलान्यास कार्यक्रम से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया और उनके सम्मान में नारे लगाए। शिलान्यास स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के समस्त मोर्चों के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने केंद्रीय विद्यालय को एक बड़ी उपलब्धि बताया जो इस क्षेत्र के शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ गांव की गलियों में चहकने वाले बच्चों को भी शहरों जैसी शिक्षा देने का था जिसका यह छोटा सा नमूना है। सरकार शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखकर कार्य किया जो आज स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रहा है। चतरा में सुख शांति और समृद्धि रहे, बस यही कामना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त ने शिलान्यास को ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय इस क्षेत्र के शैक्षणिक योग्यता के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए सांसद की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और आपका किया कि दो साल के भीतर यह विद्यालय समस्त सुविधाओं के साथ मूर्त रूप ले लेगा।
::::::::::::::::::
कार्यक्रम में नहीं आए विधायक केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में सिमरिया विधायक गणेश गंझू बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही थी। शिलान्यास कार्यक्रम में सिमरिया विधायक को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। मंच पर उनके बैठने की व्यवस्था भी की गई थी जहां पर उनका नेम प्लेट भी लगा था। नामधारी समर्थक ने थामा भाजपा का दामन केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी का प्रतिनिधि सुबोध कुमार पांडेय ने भाजपा का दामन थामा। संसद सुनील कुमार सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।