दो घरों से ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस Chatra News
चतरा के पेक्सा गांव में दो घरों से चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है।
चतरा, जेएनएन। चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पेक्सा गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों से ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। बताया जाता है कि पेक्सा गांव निवासी बनवारी दांगी के पुत्र रामप्रवेश दांगी के घर से करीब 8 लाख की जेवरात के साथ-साथ दांगी समाज का 48,000 रुपए की भी चोरी कर ली। जबकि रामप्रवेश के पड़ोस तुलसी दांगी के घर से भी कागजात सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया।
यह घटना गुरुवार के करीब 12:00 बजे रात की है। बताया जाता है कि रामप्रवेश दांगी दूसरे रूम में सोया हुआ था। करीब 12:00 बजे रात चोरों ने तुलसी दांगी के घर सीढ़ी से होते हुए उसके घर में प्रवेश किया।जिसके पश्चात चोरों ने रामप्रवेश के रूम में कुंडी लगा दी। जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना पाते ही प्रशिक्षु अवर निरीक्षक विकास सेठ व सहायक अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम लागुरी घटनास्थल पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। चोरी की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मची हुई है।