विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंत्री सुदिव्य कुमार का ड्रीम पोजेक्ट था कौलेश्वरी पर्वत रोपवे, जल्द करने वाले थे शिलान्यास; निधन के बाद मायूसी

By ZULQAR NAINEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sun, 06 Sep 2026 08:57 AM (IST)

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का ड्रीम प्रोजेक्ट कौलेश्वरी पर्वत रोपवे के लिए राइट्स टीम द्वारा स्थल निरीक्षण और मिट्टी ...और पढ़ें

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार

HighLights

  1. कौलेश्वरी पर्वत पर रोपवे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का ड्रीम प्रोजेक्ट था।

  2. राइट्स टीम द्वारा कौलेश्वरी रोपवे स्थल का निरीक्षण व मिट्टी जांच जारी।

  3. चतरा के कौलेश्वरी पर्वत पर पर्यटन को बढ़ावा देगा यह रोपवे।

जुलकर नैन, चतरा। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की कौलेश्वरी पर्वत पर रोपवे निर्माण शुरू कराने की हसरत अधूरी रह गई। अपने कार्यकाल में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास कराने की उनकी इच्छा थी।

इसके लिए प्रशासनिक व तकनीकी प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिया था। हालांकि, शिलान्यास से पहले ही उनके निधन से यह सपना अधूरा रह गया।

मंत्री के निर्देश पर रोपवे का डिजाइन तैयार करने वाली राइट्स लिमिटेड की तकनीकी टीम पिछले चार दिनों से कौलेश्वरी पर्वत पर कैंप कर रही है। टीम रोपवे के प्लेटफार्म, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रस्तावित निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही है। इसके साथ ही मिट्टी की जांच भी की जा रही है।

तकनीकी टीम का नेतृत्व अभियंता रंजन माधव कर रहे हैं। रंजन माधव ने बताया कि कौलेश्वरी पर्वत पर रोपवे परियोजना पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का ड्रीम प्रोजेक्ट था।

उनके निर्देश पर ही तकनीकी टीम को स्थल निरीक्षण और मिट्टी जांच के लिए भेजा गया है। कुछ दिन पूर्व मंत्री ने कंपनी के अधिकारियों से कहा था कि कागजी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर उनके कार्यकाल में ही परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

जल्द करने वाले थे शिलान्यास 

उन्होंने जल्द ही चतरा आकर रोपवे का शिलान्यास करने की बात भी कही थी। कौलेश्वरी पर्वत हंटरगंज प्रखंड में स्थित है। यह धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से जिले का महत्वपूर्ण स्थल है। यहां सनातन, जैन और बौद्ध धर्म से जुड़ी मान्यताएं और आस्था केंद्रित हैं।

तीनों धर्मों के श्रद्धालुओं के साथ देश-विदेश के पर्यटक भी वर्षभर यहां पहुंचते हैं। ऐसे में रोपवे का निर्माण होने से पर्यटन को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।कौलेश्वरी को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में रोपवे परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मंत्री की सक्रियता से परियोजना की तकनीकी प्रक्रिया आगे बढ़ी थी। शिलान्यास की तैयारी के बीच उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में मायूसी है। अब उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारना सरकार और विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें- 'बड़े भाई की तरह थे, हमेशा साथ रहेगी सीख'; झारखंड में मंत्री सुदिव्य कुमार की मौत पर CM ने जताया दुख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।