किसानों की आर्थिक उन्नति का आधार है कृषि
स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला फीका रहा। प्रचार प्रसार के अभाव में पर्याप्त संख्या में किसान नहीं पहुंच पाए। आधे से अधिक कुर्सियां खाली रही। आयोजन में बड़े अधिकारी भी नहीं पहुंचे। मेला का उद्धाटन जिला परिषद
चतरा : स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय किसान मेला फीका रहा। प्रचार-प्रसार के अभाव में पर्याप्त संख्या में किसान नहीं पहुंच पाए। आधे से अधिक कुर्सियां खाली रही। आयोजन में बड़े अधिकारी भी नहीं पहुंचे। मेला का उद्घाटन जिला परिषद की अध्यक्ष ममता देवी एवं जिप उपाध्यक्ष रूबी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी पारसनाथ उरांव, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. रंजय कुमार ¨सह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने फसल प्रदर्शनी का मुआयना किया। इसके उपरांत मेला में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति का आधार कृषि है। इससे न सिर्फ किसानों को लाभ होगा, बल्कि विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान जब सु²ढ़ होंगे, तो गांव के साथ-साथ जिला और देश समृद्ध होगा। मेला को जिप उपाध्यक्ष, जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व किसानों ने मंच के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याएं रखी।
::::::::::::::::::::::::
लगाए गए थे दो दर्जन स्टॉल
मेला में दो दर्जन स्टॉल लगाया गया था। इसमें कृषि विज्ञान, भूमि संरक्षण, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, विकास प्रदर्शनी, मतदाता जागरूकता अभियान, भूमि संरक्षण कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, ¨सगल ¨वडो सिस्टम गिद्धौर के द्वारा स्टॉल लगाया गया था। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक स्टॉल बीज का था। इन स्टॉलों पर कई कंपनी का बीज उपलब्ध था। किसान यहां पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर रहे थे।
::::::::::::::::::::
उत्पादित फसलों की लगाई प्रदर्शनी
मेला में किसानों के द्वारा द्वारा उत्पादित फसलों का का प्रदर्शनी लगाई गई थी। किसान अपनी फसल को लेकर यहां पहुंचे थे। किसान आलू, कोहड़ा, टमाटर, गोभी, मसरूम, गाजर, पपीता, शलजम, अमरूद, शिमला मिर्च, अदरख की प्रदर्शनी लगाई थी। इनमें बेहतर फसल उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। इनमें टमाटर में निरंजन दांगी प्रथम, प्रकाश वर्मा द्वितीय, संतोष यादव तृतीय, पपीता में अजय दांगी प्रथम, अवध किशोर दांगी द्वितीय, मोहन प्रजापति तृतीय, कोहड़ा में इंद्रदेव दांगी प्रथम, महेंद्र कुमार दांगी द्वितीय व जानकी दांगी तृतीय, फूलगोभी में मुकेश कुमार प्रथम, पत्तागोभी में संतोष दांगी, शीमला मीर्च में सुनीता देवी प्रथम, ओल में संजय दांगी प्रथम, अमरुद में निरंजन दांगी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से बैगन, मटर, गाजर, नीबू, ईख, चुकंदर, अदरख, सेम, मूल में बेहतर उत्पादन करनेवाले किसानों को पुरस्कृत किया गया।