विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत: परिजनों ने वार्डन पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप; चतरा में दूसरी वारदात

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:11 PM (IST)

चतरा के गिद्धौर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ...और पढ़ें

छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच।

छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच।

HighLights

  1. कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत।

  2. परिजनों ने वार्डन और शिक्षिका पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

  3. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही, ग्रामीण आक्रोशित।

संवाद सूत्र, गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। विद्यालय में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

छात्रावास के कमरे में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका सिमरातरी गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 9:00 बजे छात्रावास की सभी छात्राएं भोजन करने के लिए नीचे डाइनिंग हॉल में गई थीं। इसी दौरान उक्त छात्रा भोजन करने नहीं पहुंची।

काफी देर तक उसके नहीं आने पर सहपाठियों ने कमरे में जाकर उसे बुलाने का प्रयास किया। कमरे में पहुंचने पर छात्राएं उसे संदिग्ध परिस्थितियों में पंखा से झुलते पाया। यह देख छात्राएं घबरा गईं और तत्काल विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं वार्डन को इसकी सूचना दी।

सीएचसी से सदर अस्पताल किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षिकाओं और कर्मियों की मदद से छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गिद्धौर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चतरा रेफर कर दिया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रशासनिक अमला पहुंचा विद्यालय, जांच शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी अनंत श्यामन विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री दल-बल के साथ विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा छात्रावास की अन्य छात्राओं और विद्यालय कर्मियों से पूछताछ की।

पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। छात्रा के इस कदम के पीछे क्या कारण रहा, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों, मानसिक तनाव एवं विद्यालय परिसर से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छुट्टी बिताकर लौटी थी विद्यालय

छात्रा कुछ दिन पहले ही घर पर छुट्टी बिताकर विद्यालय लौटी थी। हंसती-खेलती बच्ची के अचानक इस तरह दुनिया से चले जाने से परिजन बदहवास हैं। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

वहीं, इस घटना ने आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और देखरेख की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ शव को अंत परीक्षण कर प्रशासन परिजनों को सौंप दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।

मृतक के माता ने वार्डेन पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

मृतक के माता सुनीता देवी ने विद्यालय के वार्डन रीना कुमारी एवं शिक्षिका बिंदु पोद्दार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।इस बाबत सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगे है। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के समीप जमकर हंगामा किया।

हालांकि मौके पर पहुंच बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझा बूझकर मामला शांत किया। ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच करने व दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग किया।

कस्तूरबा विद्यालय की यह दूसरी घटना

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की यह दूसरी घटना है।वर्ष 2023 में सिंदुआरी की एक बच्ची विषपान कर आत्महत्या कर ली थी। जबकि फांसी लगाकर नवमी कक्षा की छात्रा की आत्महत्या की घटना दूसरी है। कस्तूरबा विद्यालय में इस प्रकार की हो रही घटना से परिजन व विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं काफी सदमे में हैं।

एसडीपीओ ने विद्यालय का लिया जायजा

सिमरिया एसडीपीओ शुभम भाऊव साहब नागरगोजे ने मंगलवार को विद्यालय का दौरा किया। इस क्रम में विद्यालय की छात्रा के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की बारीकी से जांच किया। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।