चतरा में शराब के नशे में दो सांप खा गया युवक, जब तीसरा मुंह में डालने लगा तो... डॉक्टर भी हैरान
चतरा के कुंदा में एक युवक ने नशे की हालत में एक जिंदा और एक मृत सांप खा लिया, तीसरे को खाने से रोका गया। चिकित्सकीय जांच में विष का कोई असर नहीं मिला और युवक की हालत सामान्य है।

चतरा में युवक ने निगले दो सांप, परिजनों ने तीसरे को खाने से रोका। (फोटो: जागरण)
HighLights
चतरा के कुंदा में युवक ने खाए दो सांप।
चिकित्सकीय जांच में विष का असर नहीं।
डॉक्टरों ने ऐसे जोखिम से बचने की अपील की।
अरुण गुप्ता, कुंदा (चतरा)। झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने दो सांप खा लिए। एक जिंदा तथा दूसरा मृत था। इसके बाद वह तीसरे को भी खाने की तैयारी में था, लेकिन स्वजनों ने समय रहते उसे रोक दिया।
जिन सांपों को युवक ने खाया, उसमें एक डोडवा था तथा दूसरा हरहोरवा था। दोनों सांप उसके घर के आसपास से निकला था। दोनों की लंबाई 22 से 25 सेंटीमीटर के करीब थी। हरहोरवा जीवित खाया और डोडवा को गांव वालों से मारकर फेंका था, जिसे उसने खाया।
बाद में एक युवक ने उसे तीसरे सांप लाकर दिया। तीसरा सांप मरा हुआ था। स्वजनों ने खाने से रोक दिया और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर पहुंच गए। स्वजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब के नशे में था।
इधर स्वास्थ्य केंद्र में सांप को देखकर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कुछ देर के लिए दंग रह गए। जानकारी के अनुसार कुंदा प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह गांव निवासी बौद्ध भारती के 45 वर्षीय पुत्र बुधन भारती ने एक जिंदा और एक मृत सांप निगल लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उनकी जांच कर उपचार किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. कुमार संजीव ने बताया कि उनके कार्यकाल में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।
हालांकि सांप विषैला नही था। एक सांप उसने मारकर खया था। जबकि दूसरा सांप उसने जिंदा खा लिया। तीसरे सांप को गांव के एक युवक मार कर उसे दिया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि सामान्यतः सांप विषैले हो सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में बिना देर किए चिकित्सकीय जांच कराना जरूरी है।
जांच के दौरान बुधन भारती के शरीर में किसी भी प्रकार के विष का प्रभाव नहीं पाया गया और फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। वहीं, बुधन भारती की पत्नी ने बताया कि उनके पति ने वास्तव में दो सांप खाए थे।
इसके बाद उन्होंने शराब भी पी थी। इस अजीबोगरीब घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। डाॅ. संजीव ने लोगों से अपील की कि इस तरह के जोखिम भरे और जानलेवा कृत्यों से बचें।
यदि किसी व्यक्ति का विषैले जीव से संपर्क हो या सांप काट ले, तो घरेलू उपायों पर भरोसा करने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह और उपचार लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।