जय गणेश-जय गणेश देवा. से गूंज रहे पंडाल
जय गणेश-जय गणेश देवा. से गूंज रहे पंडाल, उमड़ रही आस्था की भीड़, भक्ति की बह रही बयार पत्थलगडा : सिद्धिविनायक गणेश पूजा महोत्सव में सारे भक्त रंगे हुए हैं। अहले सुबह से लेकर रात तक पंडालों में आस्था की भीड़ देखते ही बन रही है। पूजा के तीसरे दिन शनिवार को भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। यहां चार स्थानों नावाडीह, नोनगांव, तेतरिया और ¨सघानी में भव्य पंडाल बना कर भगवान श्री सिद्धिविनायक की प्रतिमा स्थापित की गई है। चारों स्थानों पर गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से चल रहा है। प्रत्येक दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रतीक दिन प्रात: काल की पूजा अर्चना और पाठ से माहौल भक्तिमय है वही संध्या में होने वाले महा आरती में श्रद्धालु की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। वैदिक मंत्र उच्चारण से पुरा क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था की भक्ति बह रही है। शनिवार को गणपति पूजा समिति ¨सघानी की ओर से भव्य भंडारा का आयोजन किया
पत्थलगडा : सिद्धिविनायक गणेश पूजा महोत्सव में सारे भक्त रंगे हुए हैं। अहले सुबह से लेकर रात तक पंडालों में आस्था की भीड़ देखते ही बन रही है। पूजा के तीसरे दिन शनिवार को भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। यहां चार स्थानों नावाडीह, नोनगांव, तेतरिया और ¨सघानी में भव्य पंडाल बना कर भगवान श्री सिद्धिविनायक की प्रतिमा स्थापित की गई है। चारों स्थानों पर गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से चल रहा है। प्रत्येक दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रतीक दिन प्रात: काल की पूजा अर्चना और पाठ से माहौल भक्तिमय है वही संध्या में होने वाले महा आरती में श्रद्धालु की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। वैदिक मंत्र उच्चारण से पुरा क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था की भक्ति बह रही है। शनिवार को गणपति पूजा समिति ¨सघानी की ओर से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नोनगांव में भी आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने महा प्रसाद पाया। यहां गणपति जी का आकर्षक प्रतिमा लोगों का के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है। वही नावाडीह में भव्य पंडाल लोगों को दूर से ही मनमोहित कर रहा है।