आज से बहेगी गणेश उत्सव की भक्ति
गणेश पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को भगवान गजानन पंडालों में विराजेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। यहां गणेश पूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं। प्रखंड के नावाडीह बाजोबार, नोनगांव, तेतरिया और ¨सघानी में गणेश पूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं। पूरे गांव को स्वच्छ और साफ सुथरा किया गया है। इन स्थानों पर पूजा
पत्थलगडा : गणेश पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को भगवान गजानन पंडालों में विराजेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। यहां गणेश पूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं। प्रखंड के नावाडीह बाजोबार, नोनगांव, तेतरिया और ¨सघानी में गणेश पूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं। पूरे गांव को स्वच्छ और साफ सुथरा किया गया है। नावाडीह में गणेश पूजा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। पूजा महोत्सव में यहां मुंबई के कलाकारों का डांडिया नाच, देवी जागरण और अखंड भंडारा आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। यहां कलश यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महिला, पुरुष, बच्चे माथे पर कलश लेकर डमौल के उत्तर वाहिनी के बुद्ध नदी पहुंचेंगे। यहां विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा जाएगा। उसके बाद नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा पून: पूजा पंडाल पहुंचेगी। तत्पश्चात कलश स्थापना व भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जायेगी। गणेश पूजा को लेकर बुधवार को नावाडीह वह बाजोबार के पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूजा समिति के संरक्षक व विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र दांगी ने बताया कि पंडाल का उद्घाटन विधायक गणेश गंझू करेंगे। नोनगांव में पूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है। यहां प्रत्येक दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितंबर को अखंड भंडारा का आयोजन होगा।