पोस्ता खेती में संलिप्त छह लोगों पर मामला दर्ज
सरदम गांव के सोमवारी भुईयां जोकाई भुईयां और कारु गंझू का नाम शामिल है जबकि एवं रक्सी गांव के मुकेश महतो और चितामन महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।तथा इनके विरुद्ध वशिष्ठनगर थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 07:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, हंटरगंज: वशिष्ठनगर थाना में रविवार को पोस्ता की खेती में संलिप्त छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिनमें थाना क्षेत्र के सरदम गांव निवासी सोमवारी भुईयां, जोकाई भुईयां और कारु गंझू एवं रक्सी गांव के मुकेश महतो और चितामन महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र में शनिवार के पोस्ता खेती को पुलिस व वन अधिकारी ने ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट किया गया था। इस विनष्टीकरण अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ वनभूमि पर लगे खेती को नष्ट किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें