करमाली काड के खिलाफ जारी सत्याग्रह समाप्त
हंटरगंज : करमाली माइंस काड की निष्पक्ष जाच के एसपी के आश्वासन के बात गाव गणराज्य के संस्थापक विनय स
हंटरगंज : करमाली माइंस काड की निष्पक्ष जाच के एसपी के आश्वासन के बात गाव गणराज्य के संस्थापक विनय सिंगर का तीन दिनों से चला आ रहा सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया। हंटरगंज के अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि करमाली माइंस की जाच निष्पक्ष रुप से चल रही है। जल्दी इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद वशिष्ठ नगर के थानेदार शिव गोप ने कहा कि मामले में किसी भी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा और ना ही किसी भी दोषी को बख्शा जाएगा। इससे पूर्व सत्याग्रह स्थल पर मौजूद जितेंद्र कुमार, चेतना भारती की सचिव ज्योति बहन और महिला मुक्ति संघर्ष समिति की सरिता देवी ने अपने विचार रखे। सत्याग्रह स्थगित होने के बाद गाव गणराज्य के संस्थापक विनय सेंगर ने समर्थकों, जाच में जुटे अधिकारियों और वशिष्ठ नगर के थानेदार शिव गोप को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है माइंस की जाच में जुटे अधिकारी और करमाली काड की जाच में जुटी पुलिस न्याय करेगी।