चतरा में युवक-युवती को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर पथराव, पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार; 5 जवान घायल
चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में पुलिस टीम पर पथराव के मामले में डहु पंचायत के पूर्व ...और पढ़ें

पुलिस टीम पर पथराव मामले में दो आरोपित गिरफ्तार। जागरण
HighLights
पुलिस टीम पर पथराव मामले में दो आरोपित गिरफ्तार।
37 नामजद समेत 300-400 अज्ञात पर प्राथमिकी।
संवाद सूत्र, टंडवा (चतरा)। थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में पुलिस टीम पर पथराव मामले में डहु पंचायत के पूर्व मुखिया समेत दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा, चतरा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
वहीं, टंडवा, सराडु, बुकरू,चतरा सदर व सिमरिया थाना के पांच पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। डीएसपी ने बताया कि आठ सितंबर की शाम युवक-युवती को ग्रामीणों द्वारा एक घर में बंद किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम सिदपा पहुंची और दोनों को सुरक्षित निकालकर ले जाने लगी।
इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई। पुलिस अभिरक्षा से युवक-युवती को छुड़ाने का प्रयास करते हुए भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। मामले में 37 नामजद समेत 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय चौकीदार की सहायता से पथराव व उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान शुरू कर दी है।
गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। छापामारी दल में सबइंस्पेक्टर प्रभात कुमार,अरविंद कुमार, टंडवा थाना रिजर्व गार्ड व सैट के सशस्त्र बल शामिल हैं।
