विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरीब विरोधी है रघुवर सरकार : भोक्ता

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Dec 2017 07:04 PM (IST)

चतरा : पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता सत्यानंद भोक्ता ने रघुवर सरकार पर गरीब विरोधी होने का अ

गरीब विरोधी है रघुवर सरकार : भोक्ता
गरीब विरोधी है रघुवर सरकार : भोक्ता

चतरा : पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता सत्यानंद भोक्ता ने रघुवर सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री सोमवार को शहर में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार गरीब विरोधी है। झारखंड सरकार बालू और पत्थर को बेचकर प्राकृतिक संसाधनों को क्षरण कर रही है। राज्य में खनिज संपदा की अकूत भंडारण है। लेकिन सरकार खनिज संपदाओं के बजाय झारखंड की सुंदरता को ही नष्ट करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि नदी, पहाड़ व जंगल झारखंड की पहचान है। पूर्व मंत्री ने कहा कि विकास की योजनाएं शिथिल पड़ी हुई है। मनरेगा में तीन महीनों के बाद आवंटन आया है। ग्रामीणों को गांव में काम नहीं मिल रहा है। ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। मनरेगा जॉब आधारित अधिनियम है। लेकिन उसके बाद भी जॉब कार्डधारियों को रोजगार नहीं मिल रहा है। भोक्ता ने कहा कि विकास के नाम पर लूट मचा हुई है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हत्या, बलात्कार, लूटपाट आदि घटनाएं आम हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बाद सरकार तीन वर्ष पूरा होने का जश्न मनाएगी। लेकिन उसके पास उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है।