प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण
संवाद सहयोगी इटखोरी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी, इटखोरी : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। बीडीओ विजय कुमार, अंचल अधिकारी बैद्यनाथ कामती, जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार साव ने भी पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि आमजन भी खूब पौधारोपण करें। ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सकें। इसके लिए सरकार बागवानी की योजना भी लाई है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें