Move to Jagran APP

पर्यावरण प्रहरी के रूप में कार्य कर रहा मनोज

लक्ष्मण दांगी गिद्धौर प्रखंड के सिदुआरी कला गांव निवासी मनोज कुमार दांगी की पहचान पर्यावरण लक्ष्मण दांगी गिद्धौर प्रखंड के सिदुआरी कला गांव निवासी मनोज कुमार दांगी की पहचान पर्यावरण लक्ष्मण दांगी गिद्धौर प्रखंड के सिदुआरी कला गांव निवासी मनोज कुमार दांगी की पहचान पर्यावरण लक्ष्मण दांगी गिद्धौर प्रखंड के सिदुआरी कला गांव निवासी मनोज कुमार दांगी की पहचान पर्यावरण ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:50 PM (IST)
पर्यावरण प्रहरी के रूप में कार्य कर रहा मनोज

लक्ष्मण दांगी, गिद्धौर : प्रखंड के सिदुआरी कला गांव निवासी मनोज कुमार दांगी की पहचान पर्यावरण प्रहरी के रूप में जाना जाता है। मनोज की पहचान पर्यावरण बचाने के क्षेत्र में किए गए कार्य से हुई है। बताया जाता है कि वन सुरक्षा समिति में वर्ष 2005 में मनोज कुमार दांगी को अध्यक्ष पद पर चयनित हुआ था। जिसके बाद से मनोज के साथ-साथ समिति के करीब डेढ़ दर्जन सदस्य लगातार पर्यावरण बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं। यही वजह है कि आज सिंदुआरी जंगल के साथ साथ ब्रह्मापुर पहाड़ी हरा भरा दिख रहा है। पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए कार्य के आलोक में सिंदुआरी कला वन समिति को जिला से राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। समिति द्वारा गांव में वृद्ध के मृत्यु होने पर एक बरगद का पेड़ लगाने के साथ साथ बच्चे की छठी होने पर दो और बच्ची की छठी होने पर पांच पेड़ लगाने की रस्म की शुरुआत मनोज कुमार दांगी द्वारा बखूबी किया गया। जो आज भी यह रस्स पूरे गांव में निभाया जा रहा है। इतना ही नहीं समय-समय पर सिदुआरी वन सुरक्षा समिति द्वारा गांव-गांव में स्लोगन लिखा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। यहां तक की बेवजह पेड़-पौधे की कटाई किए जाने पर लोगों को आर्थिक व शारीरिक दंड का भी प्रावधान किया गया है। पर्यावरण के प्रति सजग प्रहरी के रूप में आज मनोज पूरे प्रखंड में ही नहीं अपितु पूरे जिला में एक अलग पहचान बनाया है। मनोज के इस कार्य की सराहना हर गांव में हो रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.