Move to Jagran APP

जीवन बचाने के लिए पेड़-पौध को बनाए हमसफर : डीईओ

संवाद सूत्र मयूरहंड जीवन अनमोल है ये हम सभी जानते है। लेकिन पेड़-पौधे जीवन से भी अनमोल है संवाद सूत्र मयूरहंड जीवन अनमोल है ये हम सभी जानते है। लेकिन पेड़-पौधे जीवन से भी अनमोल है संवाद सूत्र मयूरहंड जीवन अनमोल है ये हम सभी जानते है। लेकिन पेड़-पौधे जीवन से भी अनमोल है संवाद सूत्र मयूरहंड जीवन अनमोल है ये हम सभी जानते है। लेकिन पेड़-पौधे जीवन से भी अनमोल है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:23 AM (IST)
जीवन बचाने के लिए पेड़-पौध को बनाए हमसफर : डीईओ
जीवन बचाने के लिए पेड़-पौध को बनाए हमसफर : डीईओ

संवाद सूत्र, मयूरहंड : जीवन अनमोल है ये हम सभी जानते है। लेकिन पेड़-पौधे जीवन से भी अनमोल है ये हम सभी नहीं जानते है। हम सभी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बजाय इसके साथ छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे है। उक्त बाते जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी में मुख्य अतिथि के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम कही। उन्होंने सभी विद्यालयों में इसी पेड़ पौधा लगाने का निर्देश शिक्षकों को दिया। मौके पर बीईईओ अरविन्द प्रसाद, समाजसेवी सुधीर सिंह, पूर्व जिप सदस्य बबलू सिंह, प्रधानाध्यापक विकास सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

प्रखंडों में पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

कान्हाचट्टी : प्रखंड के मदगड़ा पंचायत अंतर्गत नयकी हेसाग गांव स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को वन विभाग के द्वारा पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक एवं मदगड़ा पंचायत के मुखिया योगेश यादव के अलावा वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर लव कुमार, थाना प्रभारी विकास पासवान आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि व कोल्हैया वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार ने सबसे पहले कोल्हैया रेंज कार्यालय परिसर में पौधा लगाया गया। उसके बाद प्रखंड परिसर एवं राजपुर थाना परिसर में फलदार पौधा लगाया गया।मौके पर पशु रक्षक भागीरथी सिंह, वनरक्षी मनीष कुमार समेत कई लोग शामिल थे।

पत्थलगडा में कई जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना परिसर में प्रमुख धनुषधारी राम दांगी, थाना प्रभारी मुखिया कुसुमलता कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी के द्वारा पौधारोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी लिया। मौके पर एसआई जितेंद्र उरांव, बमबम कुमार, एएसआई सुधीर कुमार सिंह समेत कई उपस्थित थे।

हंटरगंज में वन एवं पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को स्थानीय वन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर एसीएफ आरके सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्य भूषण कुमार के अलावा दर्जनों वनकर्मी व वन समिति के अध्यक्ष मौजूद थे। इस कार्यक्रम के मौके पर एसीएफ सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। पौधरोपण से ही जल का संरक्षण होता है। इस प्रकार पौधरोपण से ही पर्यावरण के सभी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.