विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Encounter: चतरा में पुलिस व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सर्च आपरेशन जारी

Published: Mon, 21 Jul 2025 06:17 PM (IST)

चतरा जिला पुलिस और संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों के बीच रविवार की शाम मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ कुंदा ...और पढ़ें

पुलिस व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सर्च आपरेशन जारी
पुलिस व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सर्च आपरेशन जारी

HighLights

  1. कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़
  2. पिट्ठू बैग, मोबाइल व दैनिक उपयोग के सामान बरामद

संवाद सहयोगी, चतरा। जिला पुलिस और संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों के बीच रविवार की शाम जमकर मुठभेड़ हुई। Encounter की यह घटना चतरा व पलामू जिले के सीमा पर स्थित कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा नामक जंगल पर हुई है।

घटनास्थल से Chatara Police ने मोबाइल, पावर बैंक, खाना की सामग्री, दवाइयां, छाता, जूता एवं दैनिक उपयोग में आने वाली अन्य सामग्री बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) उग्रवादियों का एक दस्ता चतरा व पलामू जिले के सीमा क्षेत्र में सक्रिय है।

दस्ता का नेतृत्व शशिकांत कर रहे हैं। सूचना के आलोक में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल एवं एसएसबी 35वां वाहिनी के उप कमांडेंट सिद्धार्थ सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जंगल में छापेमारी अभियान चला रहे थे।

इसी क्रम में अनगड़ा जंगल में टीएसपीसी उग्रवादियों ने अचानक पुलिस बलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और फायरिंग प्रारंभ कर दिया। दोनों ओर से करीब आधा घंटा तक फायरिंग होती रही।

बाद में अपनी स्थिति को देखते हुए टीएसपीसी उग्रवादी जंगल लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस के अनुसार सात से आठ की संख्या में उग्रवादी थे, जो जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इधर उग्रवादियों के निकटवर्ती गांवों में शरण लेने की पुष्टि हो रही है।