विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालू सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, चतरा के हंटरगंज में तीन ठेकेदारों के ठिकानों पर छापामारी

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:34 AM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार से जुड़े एक पुराने बालू सिंडिकेट मामले में शुक्रवार को हंटरगंज प्रखंड के तीन प्रमुख ठेकेदारों के ठिकानों पर छापामारी की। यह कार्रवाई कांग्रेस नेता अरुण सिंह, लोजपा नेता प्रेम सिंह और शक्ति सिंह के आवासों पर चल रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ईडी ने बालू सिंडिकेट मामले में छापामारी की। (फोटो सोर्स- जागरण)

ईडी ने बालू सिंडिकेट मामले में छापामारी की। (फोटो सोर्स- जागरण)

HighLights

  1. ईडी ने बालू सिंडिकेट मामले में छापामारी की।

  2. हंटरगंज में तीन प्रमुख ठेकेदारों के आवासों पर कार्रवाई।

संवाद सूत्र, हंटरगंज। बालू के कथित सिंडिकेट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार की सुबह तीन प्रमुख ठेकेदारों के ठिकानों पर छापामारी की। मामला बिहार से जुड़ा हुआ है। करीब तीन-चार वर्ष पुराना बताया जा रहा है। छापामारी की कार्रवाई हंटरगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित ठेकेदारों के आवासों पर चल रही है। ईडी की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम कांग्रेस नेता अरुण सिंह, लोजपा नेता प्रेम सिंह तथा एक अन्य शक्ति सिंह के आवास पर छापामारी कर रही है। तीनों हंटरगंज प्रखंड के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, छापामारी के दौरान ईडी की टीम किन दस्तावेजों और अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

chatra raid news

बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई बालू सिंडिकेट से जुड़े पुराने मामले के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि, इस मामले में तीनों व्यक्तियों की कथित भूमिका और जांच के दायरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छापामारी को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। ईडी की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान नहीं मिलने के कारण छापामारी के वास्तविक कारणों और जांच के निष्कर्षों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

chatra raid news

फिलहाल, तीनों ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी होने की जानकारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।