भक्ति का फूटा ज्वार, पंडालों में उमड़ा जन सैलाब
संवाद सूत्र चतरा शक्ति उपासना का पर्व नवरात्र अपने चरम पर है। मां दुर्गे की आस्था में पूरा ि
संवाद सूत्र, चतरा : शक्ति उपासना का पर्व नवरात्र अपने चरम पर है। मां दुर्गे की आस्था में पूरा जिला लीन है। चहुंओर उत्साह और उमंग का वातावरण है। पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन को लेकर जन सैलाब उमड़ा हुआ है। बुधवार को माता के आठवीं स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। सुबह से लेकर देर रात तक मातारानी के भक्त पूजा पंडालों एवं देवी मंदिरों में रेला लगा रहा। संध्याकालीन आरती में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी उमड़ी। अव्वल मोहल्ला स्थित मंदिर से लेकर प्राय: सभी पूजा पंडालों में महाआरती में भक्त माता रानी के समक्ष सीस नवाएं रहे। माता रानी की शक्ति की भक्ति में ऐसा अनूठा मंजर नवरात्र में ही देखने को मिलता है। मां दर्गे के दर्शन करने वाले भक्तों में मन में कुछ न कुछ मन में मुराद लिए हैं। मां के दरबार में मुराद पूरी होने की मन्नत मांग रहे हैं। पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार का परि²ष्य देखते ही बन रहा है। शहर के हर गली-चौराहों पर लोग हाथों में जल से भरे कलश व पुष्प लिए पैदल चलकर मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं एवं कन्याओं की संख्या सर्वाधिक है। शहर में लगभग डेढ़ दर्जन स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इन पूजा पंडालों की चमक और दमक देखते ही बन रहा है। हालांकि कोरोना के कारण साज-सज्जा बहुत अधिक नहीं किया गया है। शहरवासी नवरात्रि महोत्सव का पूरी तरह से आनंद उठा रहे हैं। मैया की आराधना के लिए बनाए पंडाल की अपनी विशेषता है। भवानी की हर प्रतिमा का अपना सौंदर्य है। पूजा समितियों ने तो इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया। पूजा को लेकर सुरक्षा का भी काफी व्यापक प्रबंध किया गया है। प्राय: सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। जिले के डेढ़ सौ से अधिक संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। भारी संख्या में सादे वर्दी में पुलिस के जवानों को लगाया गया है। पूजा पंडालों में सुरक्षा की अलग से व्यवस्था की गई है। सभी पंडालों के समीप अलग से दंडाधिकारी और सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। दंडाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति सप्तमी की संध्या छह बजे कर दी गई थी। प्रतिमा विसर्जन तक वे अपने-अपने निर्धारित स्थान पर तैनात रहेंगे।